राजनीतिक हलचल : कांग्रेसियों की अहम बैठक, चुनावी चर्चा भी हुई

AJ डेस्क: राजधानी रांची के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कांग्रेस के विधायक सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर गहन विचार विमर्श और मंथन हुआ। साथ ही कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ संगठनात्मक रूप से किस प्रकार से आगामी चुनाव में अपनी पार्टी की विचारधारा के साथ जनाधार मजबूत करते हुए अपनी सशक्त भूमिका निभाये एवं चुनाव में अपनी पार्टी के जीत को अधिक से अधिक सीटों पर सुनिश्चित करें इस विषय पर चर्चा विशेष तौर पर की गई।

 

 

बैठक के बाद झारखंड के कांग्रेस प्रभारी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि पार्टी विस्तार और विधायको के साथ वन टू वन के सिलसिले में बैठक हुई। वहीं सीएम आवास में आहूत महागठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा कि बैठक में हमारे विधायक भी शामिल होंगे, जो भी बैठक में बाते होंगी, निर्णय होगा वो साम में आप सभी को बता दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »