कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी धनबाद में (वीडियो)

AJ डेस्क: रविवार 4 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम है। जिसको लेकर वो शनिवार की शाम को धनबाद के पूर्वी टुंडी पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद उनका रविवार सुबह धनबाद शहर में पैदल यात्रा शुरू होगा, जो सरायढेला से मटकुरिया चेक पोस्ट तक जाएगा। इस दौरान वो बैंक मोड़ में धनबाद वासियों को संबोधित भी करेंगे।

 

Video-

 

 

वहीं इस कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह झारखंड पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई टुंडी से ही सुरु हुई थी। उसी टुंडी में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। जबकि कई मजदूर नेता धनबाद शहर में उनका स्वागत करेंगे। इसको लेकर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग राहुल गांधी के इस न्याय यात्रा से जुड़े और इस यात्रा को सफल बनाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »