जामाडोबा से सड़क सुरक्षा रैली की हुई शुरुआत

AJ डेस्क:  सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए, 18 जनवरी से 17 फरवरी, 2024 तक मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज एक सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया।

 

रैली में झरिया डिवीजन और एसआईएस ग्रुप के 75 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल थे। इसे टाटा स्टील के झरिया डिवीजन के हेड (सेफ्टी) बरुण कुमार बनर्जी और हेड (एडमिनिस्ट्रेशन) कर्नल भवानी सिंह निर्वाण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  रैली जीएम कार्यालय, जामाडोबा से शुरू हुई, जो जामाडोबा 2 पिट को कवर करते हुए जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट में समाप्त हुई। रैली के बाद सड़क सुरक्षा पर एक सामूहिक बैठक हुई।

 

 

 

सुजीत कुमार झा, सीनियर एरिया मैनेजर (सेक्युरिटी), आलोक कुमार सिन्हा, सीनियर मैनेजर (सरफेस सेफ्टी) जामाडोबा ग्रुप और रवि झा, मैनेजर (सेक्युरिटी), झरिया डिवीजन, टाटा स्टील भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »