बाइक से भारत भ्रमण पर निकली स्पेन की महिला के साथ हुआ गैंगरेप

AJ डेस्क: झारखंड में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। स्पेन की रहने वाली पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सभी आरोपी रेप करने के बाद बाइक से भागलपुर की ओर भाग निकले।

 

 

स्पेन से पति पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। स्पेन से पाकिस्तान गए थे। फिर पाकिस्तान से बांग्लादेश आए थे और बांग्लादेश से यह झारखंड के दुमका में पहुंचे हुए थे। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। 8 से 10 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। झारखंड से इस दंपती को नेपाल जाना था।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वो दुमका होते हुए भागलपुर जा रही थी। लेकिन रात करीब 12 बजे हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर मारपीट भी की।

 

 

घटना के बाद पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है.,जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसपी पीतांबर खेरवार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मामले में हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

 

 

इधर, दुमका में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले पर विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने इसे उठाते हुए आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने दुमका के एसपी पर कार्रवाई की मांग की। बीजेपी विधायक ने कहा कि आठ-आठ आरोपियों ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके कारण झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की बदनामी हुई। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही को विधानसभा अध्यक्ष ने अपराह्न 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »