गंगा नदी में नहाने गए छह में से पांच युवक की डूबकर मौत, मची चीत्कार
AJ डेस्क: बेगूसराय में बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहाँ मुंडन संस्कार में भाग लेने गए छह युवक गंगा नदी में डूब गए। जिसमे से पांच लोगो की डूबने से मौत हो गई है। वहीं एक को सकुशल बचा लिया गया है। उसे इलाज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है। डूबे सभी युवक मुंडन संस्कार में भाग लेने गए थे। डूबने वालो में दो सगे भाई सहित अन्य युवक शामिल है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी युवक सिमरिया गंगा घाट में मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। मरने वालो में बरौनी निवासी सोनू कुमार के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और 17 वर्षीय पुत्र बाबू साहब शामिल हैं। वही अधिक शाह का 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार, प्रकाश मिश्रा का पुत्र 17 वर्षीय ओम मिश्रा, और चंदन राम का 20 वर्षीय पुत्र कर्तव्य कुमार शमिल है।
ये सभी सभी राजु कुमार के पुत्र के मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए गए थे। तभी गहरे पानी में चले जाने से यह घटना घटी है। बताया जा रहा हे की स्थानीय नाविको के द्वारा एक युवक को किसी तरह बचा लिया गया, जिसके बाद खोजबीन करते करते एक के बाद एक पांच शव बरामद किया गया। घायल का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा हैं।
इस संबंध में चकिया थाना के पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि डूबने से कुल पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं घटना के संबंध में ग्रामीण सुबोध कुमार ने बताया कि मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए सभी लोग सिमरिया घाट गए थे। जहां सभी युवक पुराना पाया के पास स्नान करने लगें। इसी दौरान ये युवक डूब गए। जिसमें एक युवक को स्थानीय मछुआरों के द्वारा बचाया गया और उनके द्वारा बताया गया की और भी लड़के डूबे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी जाए, लेकिन इसके पहले खोजबीन करने के दौरान ही सभी का शव बरामद कर लिए गया।
वही घटना के संबंध में मृतक दो भाइयों के छोटे भाई मोहित कुमार ने बताया कि वह लोग राजू कुमार के यहां किराए के मकान में रहते हैं। इसी क्रम में राजू कुमार के यहां मुंडन संस्कार होना था जिसको लेकर लोग सिमरिया घाट गए थे। इस घटना में उनके दो सगे भाई की मौत हो गई है। उनके पिता रिक्शा चालक थे, जो अब इस दुनिया में नहीं है।
