हादसा: ट्रक और टेंपो के बीच भीषण टक्कर, पांच की मौत

AJ डेस्क: झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। यहाँ ट्रक और टेम्पू के आमने सामने की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हो गए है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सदर आसपास भेजा गया है। जहाँ एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे रांची रेफर कर दिया गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सीरियाटोंगर गांव से एक टेम्पू पर दस लोग सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक अचानक टेम्पू से जा टकराया। जिससे टेम्पू में सवार दस लोग सड़क के इर्द गिर्द गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण सहयोग के लिए दौड़ पड़े। तब तक एक की मौत घटनास्थल पर हो गई।

 

 

वहीं शेष नौ घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चार और घायलों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। वहीं पांच घायलों में से एक की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज अब भी जारी है। वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। घायलों ने बताया कि वे लोग काम के करने गुजरात जा रहे थे। इसके लिए जबलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। उसी दौरान अचानक पश्चिम दिशा से एक ट्रक आई और सीधे टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »