नहीं रहे पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता बच्चा सिंह, कोयलांचल में शोक

AJ डेस्क: झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर से पूरे कोयलांचल में शोक की लहर हैं।

 

 

पूर्व विधायक सह मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह के अनुज भाई बच्चा सिंह साल 2000 में पहली बार झरिया विधानसभा से विधायक बने और बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री रहे। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व ही इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। उस वक्त वो बाथरूम में गिर गए थे। स्वर्गीय बच्चा सिंह अपने बड़े भाई सूर्य देव सिंह के मृत्यु के बाद न सिर्फ झरिया के विधायक बने,बल्कि उन्होंने जीवन भर जनता मजदूर संघ से जुड़ मजदूर हित में राजनीति करते रहे। वह धनबाद के सूर्य बिहार कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »