रांची: स्पेशल ब्रांच के दारोगा को मारी तीन गोली, मौके पर ही मौत

AJ डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों का तांडव सर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन हत्या, लूट जैसी घटनाए तो मानो आम बात हो गई है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है की वो किसी को भी अपना निशाना बनाने से नही चूक रहे है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर समाने आई है। स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। दरोगा की पहचान अनुपम कच्छप के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के दरोगा थे। शनिवार की सुबह उसका शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड के किनारे बोरेया रोड से बरामद किया गया।

 

 

उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दरोगा की हत्या किस विवाद को लेकर की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

 

 

स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम शुक्रवार को स्पेशल ब्रांच में ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कांके रिंग रोड से बोरिया जाने वाले रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने अनुपम को तीन गोली मारी। एक गोली अनुपम के सीने में लगी है। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रातभर अनुपम का शव रिंग रोड के किनारे ही पड़ा रहा। शनिवार की सुबह शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »