पश्चिम बंगाल की घटना से धनबाद में भी उबाल, डॉक्टरों का हड़ताल

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में देश भर के डॉक्टरों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश भर के डॉक्टर में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के डॉक्टरों ने भी एक दिवसीय हड़ताल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

 

 

हड़ताल के दौरान एसएनएमएमसीएच के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखा। हालांकि इमरजेंसी सेवा सुचारू रूप से चलता रहा। जूनियर और वरिष्ठ डॉक्टर, प्रशिक्षु ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाते देखे गए।

 

 

हड़ताल पर गए चिकित्सक ने बताया कि कोलकाता में एक चिकित्सक के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी है। इसे लेकर देश के सभी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है। डॉक्टरों के इस हड़ताल को डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन फोरडा का समर्थन हासिल है।

 

 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच में ओपीडी सेवा को बंद कर डॉक्टरों ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »