पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का स्कॉट पार्टी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, पांच जवान जख्मी

AJ डेस्क: सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर मुडिया गांव के पास मंत्री चंपई सोरेन के स्कॉर्ट गाड़ी को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही चालक विनय कुमार वान सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है।

 

 

घटना देर रात 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सभी जवान मंत्री चंपई सोरेन को उनके आवास जिलिंगगोडा में छोड़कर पुलिस लाइन लौट रहे थे। मृत जवान चाईबासा जिले के भोया गांव का रहने वाला है।

 

 

दुर्घटना के बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना मृत चालक के परिवार वालों को दे दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »