कर्मचारी संघ का हड़ताल समाप्त, कर्मी काम पर लौटे

AJ डेस्क: झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त हो गई है। धनबाद समाहरणालय संवर्ग के सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट आये हैं। 22 जुलाई से यह हड़ताल नौ सूत्री मांगों को लेकर शुरू की गई थी। इस संबंध में रांची में अपर मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते में संघ की पद सृजित करने और पदनाम बदलने की मांगों को मान लिया गया है।

 

 

इस संदर्भ में झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके मांगों पर किस तरह से सरकार आगे बढ़ेगी इस पर सरकार ने निर्णय लेते हुए संघ को आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द कर्मचारियों की जो शिकायतें हैं वह दूर होगी। उनकी मांगों को पूरा करने का भर्षक प्रयास सरकार द्वारा किया जाएगा। सरकार के अपर सचिव द्वारा मिले आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना हड़ताल समाप्त कर दिया है और अपने-अपने काम पर लौट गए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »