कीट नाशक दवा पीने से दो की मौत, एक इलाजरत

AJ डेस्क: सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र में तीन नाबालिक मासूम बच्चियों ने मक्खी मारने की दवा धोखे से खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद दो बच्चों को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के क्रम में दोनों बच्चों की मौत हो गई।

 

 

मृत बच्चों की पहचान जलडेगा निवासी अनिल लुगुन की 4 वर्षीय पुत्री याचना लुगुन और प्रमोद तोपनो की 5 साल की बेटी सृष्टि तोपनो के रूप में हुई है। वहीं तीसरी बच्ची सृष्टि लोमगा पिता जोसेफ लोमगा जिसका इलाज चल रहा है।

 

 

घटना के संबंध में याचना के पिता अनिल ने बताया कि घर में कोई नहीं थे और सभी लोग इधर-उधर थे। इसी दौरान तीनों बच्ची ने खेल-खेल में घर में रखे मक्खी मारने की दवा को सेवन कर लिया इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और तीनों बेहोश हो गए। तुरंत उन्हें जलडेगा अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

इधर सदर अस्पताल सिमडेगा लाने के साथ ही दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीसरे बच्चे की इलाज चल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »