साथ जीने मरने का वादा निभाया बुजुर्ग दंपति ने

AJ डेस्क: सात जन्मों का साथ निभाने की बात तो हम सुनते ही रहते हैं, लेकिन एक साथ दशकों तक जिंदगी बिताने के बाद एक साथ दुनिया को अलविदा कहने की घटना विरले ही सुनने को मिलता है।

 

मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत पंचायत राज भगवानपुर, वार्ड संख्या 12 के श्रीनगर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एडीएम देवव्रत प्रसाद (97) एवं उनकी धर्म पत्नी चंद्र लेखा श्रीवास्तव (90) का आज सुबह चार बजे एक साथ निधन हो गया। अहले सुबह पति-पत्नी दोनों का एक साथ दुनिया छोड़कर जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

एडीएम पद से रिटायर्ड होने के बाद देवव्रत प्रसाद अपनी अर्धांगिनी संग लंबे समय से गायत्री परिवार जुड़े थे और इनके प्रयास एवं सहयोग से अनेकों बार मुहल्ले में गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया।

 

वहीं, पति-पत्नी के एक साथ दुनिया छोड़ने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के मुहल्ले और शहर के गणमान्य लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई। सोशल मीडिया पर लोग इसे साथ जीने-मरने का एक उदाहरण बता पोस्ट कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »