भा म संघ देश ही नहीं,विश्व का सबसे बड़ा संगठन
भारतीय मजदूर संघ झारखण्ड प्रदेश के नेतृत्व में धनबाद जिला में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ के समस्त युनियनों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की बैठक आज धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ कार्यालय विश्वकर्मा भवन में संपन्न हुआ। जिसका अध्यक्षता श्री मुरारी ताँती. अध्यक्ष ध.को.क.संघ एवं संचालन उमेश कुमार सिंह महामंत्री धकोकसंघ ने किया।
बैठक का उद्घाटन भगवान विश्वकर्मा, माँ भारती एवं श्रद्धेय ठेंगडी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। श्रमिक गीत के साथ बैठक आरंभ हुई साथ ही आपेक्षित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भामसंघ झा. प्रदेश से वलिराम यादव अध्यक्ष, राजीव रंजन सिंह महामंत्री, ब्रजेश कुमार संगठन मंत्री सहित भामसंघ धनबाद जिला के पदाधिकारी सुनील उरॉव अध्यक्ष, धर्मजीत चौधरी मंत्री सह महामंत्री भ.नि. एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन भामसंघ झारखण्ड प्रदेश, कृष्ण कुमार सिंह मंत्री अ.भा.ख.म.संघ कैम्प धनबाद, माधव सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा. प्रदेश सह प्रभारी बीसीसीएल, ईसीएल & सीएमपीएफ. ओम कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा. प्रदेश, सुशील कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंध झा. प्रदेश के साथ साथ धनबाद जिला में कार्यरत समस्त युनियनो के अध्यक्ष एवं महामंत्री की भी उपस्थित हुई जिसमें सीएमपीएफ के महामंत्री सी.वी. प्रसाद, सीसीएल के महामंत्री शशीभुषण सिंह, सीएमपीडीआई. के महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, सीसीएल के मंत्री शम्भु सिंह की उपस्थिति हुई।
बैठक में संघ को सुदृढता प्रदान करने पर पुरजोर चर्चा किया गया क्योकिं भा०म०संघ देश का हीं नहीं, विश्व का सबसे बड़ा श्रम संगठन है। भामसंघ किसी राजनीतिक पार्टी का संगठन नहीं है, यह मजदूरों का, मजदूरों से और मजदूरों द्वारा संचालित संगठन है। जिस लक्ष्य के लिए हम खड़े हैं उस लक्ष्य को पुरा करना होगा ताकि देश को परम वैभव के शिखर ले जा सकें। ट्रेड यूनियन संगठित-असंगठित तक सीमित नहीं है। गाँव-घर जहाँ भामसंघ का कार्य नहीं है। वहाँ संघ के कार्य को आगे बढाना है। संगठित क्षेत्र का अस्तित्व असंगठित क्षेत्र से हीं है। धन-वल संगठित के पास है तो जन-वल असंगठित के पास है।
इसी क्रम में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) द्वारा सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय/शाखा समिति सहित देव तुल्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से “वर्ष 2023-24 में” क्षेत्रों में संघ सदस्यता बढोत्तरी करने में उत्कृष्ट कार्य किये हैं, जिन्हें भारतीय मजदूर संध झारखण्ड प्रदेश द्वारा सदस्यता बढोत्तरी सम्मान प्रमाण पत्र/सांत्वना प्रमाण पत्र के साथ-साथ मोमेन्टो एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर धनबाद के विधायक माननीय राज सिन्हा की भी गरीमामय उपस्थिति हुई, इनके करकमलो द्वारा क्षेत्रों को पुष्पगुछ, सदस्यता सम्मान पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम को संवोधित करते हुये कहा कि भामसंघ की सदस्यता बढोत्तरी के आधार पर प्रबंधन से हम अपनी माँगो को लेकर सजग रहते हुये श्रमिकों को कार्य करवा सकतें है। सदस्यता में भामसंघ भारत में नम्बर एक की संगठन है, जिसका हमसभी को गर्व होना चाहिए।
सम्मान समारोह में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष मुरारी तांती, महामंत्री उमेश कुमार सिंह, रामधारी, मोहनलाल गहतो, मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, अरिंजय श्रीवास्तव, एस के मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, रामनाथ गोप, लोकेश कुमार सिंह, राजलाल यादव, दिलीप कुमार चंद्रवंशी, राघवेंद्र नारायण पाण्डे, चन्द्रशेखर राय, रामकृष्ण यादव, ज्ञान राठौर एवं समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सचिव क्रमशः देवनाथ चौहान, नंदू राम दुसाध, उत्तम कुमार पांडेय, फुलचन्द्र दसौंधी, सुशील कुमार सिंह, अमरेश चौधरी, संजीव कुमार यादव, कुंदन कुमार चौहान, सत्यनारायण यादव, कृष्ण कन्हैया, तारकेश्वर सिंह, कालीपद महतो, परमानन्द यादव, ओम प्रकाश ओझा, इस्माइल मालिक, ललित नारायण प्रसाद, सुभाष चंद्र तिवारी, चंदन कुमार सिंह, रंजीत कुमार महतो, अनिल कुमार, वीपीन कुमार, कृष्णा राय, संतोष कुमार सिंह, नियाज अहमद, गुल्लु प्रसाद, दिनेश कुमार के साथ-साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष एवं समस्त शाखा के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ भामसंघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
