तीखी बहस के बीच लोक सभा से वक्फ( संशोधन) विधेयक को मिली मंजूरी
AJ डेस्क : वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को 12 घंटे से अधिक समय तक चली बहस के बाद बुधवार देर रात लोकसभा में बहुमत से मंजूरी दे दी गई. इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच काफी तीखी बहस भी देखने को मिली. निचले सदन ने इस कानून को पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोटों के साथ पारित किया. विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में सुधार करना, प्रौद्योगिकी-संचालित प्रबंधन शुरू करना, जटिलताओं का समाधान करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. अब सरकार इस बिल को गुरुवार को ही राज्यसभा में पेश करेगी, जहां लोकसभा की तरह ही सरकार और विपक्ष में जोरदार बहस देखने को मिल सकती है.
