मेयर संजीव को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा निशांत जाएंगे राज्य सभा
AJ डेस्क: धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह के आवास सिंह मेंशन में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खां उन्हें बधाई देने पहुचे।
इस दौरान बिहार सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से संजीव सिंह मेयर चुने गए है। मेयर बनने और होली की बधाई देने वह यहां पहुचे है।
वहीं, निशांत के राज्यसभा भेजे जाने और सक्रिय राजनीति में आने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिहार की छवि बदली है। अब देश में बिहार का नाम सम्मान से लिया जाता है। पार्टी के साथ उनकी खुद की भी इच्छा है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आये और पार्टी इसपर उनके साथ है।बिहार में जारी शराब बंदी पर उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कायम रहेगी। इसे लेकर उलूल-जुलूल बाते लोग करते है। कुछ लोग है जो शराब तस्करी का काम करते है। वैसे लोगो पर सरकार सख्त कारवाई करती है। उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ करेगा उसे छोड़ा नही जायेगा।
