पुराने विवाद में बमबाजी,ग्रामीण दहशत में,पुलिस कार्रवाई शुरू

AJ डेस्क: धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराकुदर गाँव में पुराने विवाद को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि होली के दूसरे दिन गुरुवार को बेहराकुदर निवासी पंचानंद सिंह अपने घर के सामने बैठे थे, इसी दौरान शुभम सिंह नामक युवक करीब छह लड़को के साथ वहां पहुंचा और पंचानंद से छिनतई करने का प्रयास करने काग, लेकिन हो हल्ला करने पर सभी युवक भगाने के क्रम में बमबाजी कर वहां से फरार हो गए। बमबाजी से गाँव वालों में दहशत फैल गई। वहीं, सूचना पाकर बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और मौके से बम के अवशेष और एक बाइक जब्त कर थाना ले आई है।पीड़ित पंचानंद सिंह ने कहा कि होली को लेकर परम्परा अनुसार घर के सामने बैठ बच्चो को कुछ पैसे दे रहा था। इसी क्रम में शुभम सिंह कई लोगो के साथ हथियार लेकर पहुँच गया और उनसे 15 हजार रुपये छीन लिया। हो हल्ला करने पर पंचानंद के बेटे मौके पर पहुंच गए, इसके बाद वे सभी बमबाजी करते हुए वहां से फरार हो गए। वहीं इस मामले में छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »