C R P F का रक्तदान शिविर,जवानों ने 35 यूनिट रक्तदान किया
AJ डेस्क: धनबाद में रक्तदान महादान की सोच को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन द्वारा अपने 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम धनबाद के प्रधान घंटा कैंप में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
मौके पर धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और सीआरपीएफ के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। शिविर के दौरान सीआरपीएफ जवानों द्वारा करीब 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसी सोच के साथ जवानों ने रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि इस रक्त से घायल जवानों के साथ-साथ आम लोगों की भी जान बचाई जा सकेगी।
वहीं ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके।
