सिविल सेवा में तीन बार सफल हो हैट्रिक बनाया “शुभम” ने
AJ डेस्क: धनबाद के बाघमारा स्थित डुमरा जमुआटांड़ निवासी बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो के 29 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार महतो ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में 142 वां रैंक हासिल धनबाद का नाम रौशन कर दिया है। इससे पहले शुभम ने दो बार यूपीएससी में सफलता हासिल की थी, लेकिन उन्हें 2023 में 857वां और 2024 में 606वां रैंक मिला था। जिससे वह संतुष्ट नहीं थे। इसलिए लगातार वे लगातार प्रयास करते रहे और आखिरकार इस साल उन्होंने सफलता हासिल कर ही ली। तीसरे प्रयास में अच्छा रैंक लाने पर आज उनका पूरा परिवार संतुष्ट है।
शुभम ने चंद्रपुरा डी-नोबिली स्कूल से 10वीं की। फिर 12 वीं डीपीएस बोकारो से पास किया। फिर बीएचयू बनारस से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इस दौरान वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे। इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी करने वे दिल्ली चले गये।
<span;>उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। मां मंजू देवी अपने बेटे की कामयाबी पर खुश हैं। शुभम का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता है। इसे पाने के लिए व्यक्ति को खूब मेहनत करनी पड़ती है। कठिन मेहनत, अनुशासन व धैर्य बनाये रखने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि अपने पैरेंट्स की बातें अवश्य माननी चाहिए, क्योंकि वे हमेशा बच्चों के लिए बेहतर ही सोचते हैं।
</span;></span;></span;></span;>
