प्रिंस का गुर्गा दिलीप सिंह हुआ गिरफ्तार,रिमांड पर लेगी पुलिस
AJ डेस्क: पिछले रविवार को धनबाद के फायरिंग रेंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा प्रिंस खान का गुर्गा दिलीप सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। घटना के अगले ही दिन दिलीप सिंह की गिरफ्तारी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से की गई थी। एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि आर्गेनाइज क्राइम में संलिप्त कोई भी अपराधी पुलिस से नहीं बच पाएगी, सब की कुंडली पुलिस ने तैयार कर रखी है।
प्रिंस खान गिरोह के गिरफ्तार अपराधकर्मी दिलीप सिंह को धनबाद पुलिस रिमांड पर लेगी। पिछले रविवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधकर्मी दिलीप सिंह भागने में सफल रहा था। अगले ही दिन उसे बरवा अड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था जिसे जेल भी भेज दिया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस अब दिलीप सिंह को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लेगी। बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में सुदीश ओझा नामक अपराधी पुलिस की गोली का शिकार हुआ था। उसके पैर में दो गोली लगी थी। फिलहाल सुदीश पुलिस निगरानी में इलाजरत है।
एसएसपी ने बताया कि सुदीश नामक अपराधी फिलहाल अस्वस्थ है। उसके पूरी तरह ठीक होने पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। एसएसपी ने बताया कि संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों की सूची पुलिस पहले से ही तैयार कर चुकी है। कई नए गिरफ्तारियां भी हुईं हैं उनसभी को भी सुचिबद्ध किया जा रहा है।
