सदर अस्पताल में MNCU का उद्घाटन,नवजात शिशुओं की होगी बेहतर देखभाल

AJ डेस्क: धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को सदर अस्पताल में मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक संजीव कुमार, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज और एसडीएम लोकेश बारंगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने एमएनसीयू का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवजात शिशुओं और माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि माताओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए यह यूनिट काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन से लेकर सहिया और सखी तक सभी के सहयोग से इस सुविधा को शुरू किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि एमएनसीयू के शुरू होने से जिले में नवजात शिशुओं की देखभाल और इलाज में काफी सुधार होगा। साथ ही, गंभीर स्थिति वाले बच्चों को बेहतर इलाज मिल सकेगा, जिससे शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »