पृथ्वी दिवस : मायुम ( उन्नति शाखा) ने पर्यावरण रथ निकाल पौधा वितरण किया
AJ डेस्क: पृथ्वी दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर उन्नति शाखा
ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक पर्यावरण रथ निकला जिसके अंतर्गत500 घरों में पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत गोविंदपुर थाना प्रभारी *श्री विष्णु प्रसाद रावत* को सम्मानित कर पौधा देकर की गई,। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में हमारी शाखा के अध्यक्ष पायल मित्तल,कोषाध्यक्ष रुचि सरिया, निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल , प्रांतीय सहायक मंत्री स्नेहा तायल, पर्यावरण संयोजिका प्रीति अग्रवाल, सदस्य रश्मि मित्तल, सौम्या गोयनका, वंशिका सरिया, नेहा अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल और नेहा बंसल की अहम भूमिका रही।
