धनबाद में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता 9 से

AJ डेस्क: धनबाद,शहर की कला एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिल्पराज एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा दो दिवसीय “रिद्म ऑफ कलर्स” भव्य कला प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 09 एवं 10 मई 2026 को हीरापुर स्थित असरफी भवन, धनबाद में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन 09 मई को प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगे।

प्रदर्शनी में विभिन्न कलाकारों द्वारा निर्मित पेंटिंग्स, क्रिएटिव आर्टवर्क एवं विविध कलात्मक अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। प्रदर्शनी 09 एवं 10 मई को प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायं 08:00 बजे तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

विशेष आकर्षण – “सिट एंड ड्रॉ” प्रतियोगिता

कार्यक्रम के दूसरे दिन 10 मई 2026 को प्रातः 08:00 बजे से “सिट एंड ड्रॉ” प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें बच्चों एवं युवाओं को अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच एवं कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता निम्न आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी:

Group A : Std. II तक

Group B : Std. III – V

Group C : Std. VI – VIII

Group D : Std. IX – XI

Group E : Std. XII एवं उससे ऊपर

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं अन्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

संस्था के संचालक श्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला को प्रोत्साहित करना, युवा प्रतिभाओं को मंच देना तथा समाज में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी अभिभावकों, छात्रों, कला प्रेमियों एवं शहरवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

यह आयोजन धनबाद की सांस्कृतिक एवं कलात्मक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »