सादिक हत्याकांड से गोविंदपुर के नागरिकों का आक्रोश भड़का,आंदोलन की चेतावनी

AJ डेस्क: धनबाद के गोविंदपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमलाटांड़ पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रशीद उर्फ राजू के 18 वर्षीय बेटे सादिक अंसारी की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार को सहरजोड़ी जंगल से उसका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पहचान होने के बाद रविवार देर शाम शव जैसे ही गांव पहुंचा, पूरे अमलाटांड़ गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

वहीं इस हत्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी और JLKM नेता एखलाख अंसारी ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। नेताओं ने साफ कहा है कि यदि तय समय के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ गोबिंदपुर थाना का घेराव किया जाएगा।

 

इधर परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »