दामोदर नदी में डूबे 2 छात्र,एक की मौत,दूसरे की तलाश जारी
AJ डेस्क: बोकारो के बारवाघाट स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान दो छात्र नदी में डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र की तलाश अब भी जारी है।
मृतक छात्र की पहचान विष्णु के रूप में हुई है। उसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे छात्र सन्नी की खोजबीन लगातार जारी है।
घटना के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सन्नी की तलाश कर रहे स्थानीय लोगों ने नदी में नहा रहे कुछ युवकों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वहां हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही Jharkhand Police की हरला थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल प्रशासन की निगरानी में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
