एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, प्रति लीटर करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी
AJ डेस्क: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भारी बढ़ोतरी हुई। तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया। इससे तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल तीन रुपये लीटर महंगे हुए थे। नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। आइए, जानते कहां कितने दाम बढ़े हैं…
देश में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया गया है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि मात्र एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन के दाम इस तरह से बढ़ाए गए हैं।
