CBSE : छात्रों को बड़ी राहत,आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
AJ डेस्क: सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए कक्षा 12 की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की अंतिम तारीख एक दिन के लिए और बढ़ा दी है। जानिए क्या है तैयारी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणामों के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की वेरिफिकेशन और प्रश्नों की री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाने का फैसला किया है। पहले वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून 2026 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 7 जून 2026 की मध्यरात्रि तक कर दिया गया है।
