कोयले का अवैध खनन : ” महतो जी ” केंदुआ को लूट रहे दोनों हाथ

( भाग 1 )

A J डेस्क: खुला मैदान मिला है।कोई प्रतिद्वंदी नहीं है।केंदुआ में अवैध खनन का सरताज बन बैठा है महतो।साइकिल से तस्करों तक अवैध कोयला पहुंचाने वालों की भी मजबूरी बन गया है महतो।सभी को थक हारकर महतो के अड्डा पर ही कोयला गिराना पड़ता है।

 

जानकार बताते हैं कि पहले केन्दुआडीह अंचल में लगभग आधा दर्जन अवैध कोयला के कारोबारी सक्रिय थे,तब एक एक कारोबारी हर रात में दस से पंद्रह ट्रक कोयला बाहर की मंडियों में भेजा करता था।अभी तो दृश्य कुछ और ही है।महतो अपनी क्षमता का जितना प्रयोग कर सकता है खुलकर कर रहा है।

 

केंदुआडीह अंचल के आधा दर्जन स्पॉट से महतो कोयला का अवैध कारोबार धड़ल्ले से कर रहा है।आखिर यह शख्स है कौन ? सभी पुराने घाघ अवैध कारोबारी को मात देकर अकेले केंदुआडीह में पताका फहरा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »