कहर: आकाशीय बिजली गिरा ताड़ के पेड़ पर,धू – धू कर जल उठा पेड़
A J डेस्क: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कंगालो इलाके में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली गिरने से खिरोद राय के बगान में लगे ताड़ के पेड़ में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से ताड़ के पेड़ में आग भड़क उठी। इस दौरान घर में मौजूद खिरोद राय की छोटी बहू को भी बिजली का झटका महसूस हुआ, जिसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत महिला की मदद की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
