हरियाणा में IAS धनबाद निवासी पंकज अग्रवाल को CBI ने दबोचा

 

A J डेस्क: – हरियाणा के बहुचर्चित 661 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक स्कैम मामले में CBI की कार्रवाई के बाद अब धनबाद से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। CBI ने इस मामले में हरियाणा के सीनियर IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही धनबाद के महुदा बाजार स्थित मारवाड़ी कॉलोनी में रहने वाले उनके बड़े भाई नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

 

नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि परिवार को पूरा विश्वास है कि पंकज अग्रवाल ऐसा कोई काम नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि वे पांच भाई हैं और पंकज अग्रवाल सभी भाइयों में सबसे छोटे हैं। नंदकिशोर अग्रवाल और एक अन्य भाई धनबाद में रहकर पेट्रोल पंप का व्यवसाय करते हैं, जबकि दो भाई सूरत और जयपुर में रहते हैं।

 

उन्होंने कहा कि उनका छोटा भाई पंकज अग्रवाल हमेशा ईमानदारी से काम करता रहा है और आज तक कभी किसी गलत काम में शामिल नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि काम की व्यस्तता के कारण पिछले कुछ वर्षों में पंकज अग्रवाल से बातचीत कम होती रही और दो-चार साल में कभी-कभार ही उनका धनबाद आना हुआ।

 

बता दें कि CBI ने हरियाणा के 661 करोड़ रुपये के कथित IDFC फर्स्ट और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक स्कैम मामले में सीनियर IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। CBI की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई। हालांकि, गिरफ्तारी की जगह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

पंकज अग्रवाल वर्तमान में आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट में प्रधान सचिव के पद पर हैं। CBI ने मंगलवार सुबह उन्हें पंचकूला कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »