कतरास में निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

 

A J डेस्क: कतरास के धार्मिक इतिहास में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। श्री श्याम शरणम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आज वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी, ‘निर्जला एकादशी’ के पावन अवसर पर कतरास में पहली बार झरिया की तर्ज पर बाबा श्याम की भव्य ‘बहुनिशान यात्रा’ निकाली गई।

इस भक्तिमय यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में बाबा का पावन निशान (ध्वज) थामे श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ झूमते-गाते श्याम मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहाँ सभी भक्तों ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की और बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच बाबा का प्रसाद वितरित किया गया। पूरा क्षेत्र ‘जय श्री श्याम’ और ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

ट्रस्ट के पदाधिकारी और सेवादार रहे मौजूद

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

इनके साथ ही ट्रस्ट के अन्य ट्रस्टीगण और समर्पित सेवादारों ने व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी के आपसी सहयोग और सामंजस्य से कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

अब हर माह निकलेगी निशान यात्रा

कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भविष्य की योजना साझा की। उन्होंने बताया कि अब हर शुक्ल पक्ष को बाबा श्याम की यह निशान यात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट का यह भी संकल्प और प्रयास है कि भविष्य में दोनों एकादशियों पर इसे और भी वृहद रूप में आयोजित किया जाए। मुहर्रम के बाद आने वाले आयोजनों को और अधिक भव्यता देने की तैयारी की जा रही है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक भक्त बाबा के आशीर्वाद से जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »