भुई फोड़ में चला बुलडोजर,जिला परिषद की जमीन से 20 अवैध कब्जा हटाए गए

AJ डेस्क: धनबाद के भुइफोड़ मंदिर के समीप जिला परिषद की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा कर दुकान और खटाल चला रहे लोगों के खिलाफ जिला परिषद ने बड़ी कार्रवाई की। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर करीब 20 अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने पूरे इलाके को खाली करा दिया।

 

गुरुवार सुबह जिला परिषद की टीम पुलिस बल के साथ भुइफोड़ मंदिर के पास पहुंची और अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बने दुकानों और खटालों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन सरकारी रिकॉर्ड में जिला परिषद के नाम दर्ज है। अवैध कब्जाधारियों को पहले नोटिस देकर जमीन खाली करने का अवसर दिया गया था, लेकिन आदेश का पालन नहीं होने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के पास जमीन से जुड़े वैध दस्तावेज मिलते हैं तो नियमानुसार मुआवजे पर विचार किया जाएगा, लेकिन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने प्रशासन के फैसले पर अपनी आपत्ति भी जताई और अपनी बात रखी। हालांकि जिला परिषद का कहना है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »