मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा एवं धनबाद रॉकवूल द्वारा पुलिस लाइन में स्थायी शीतल पेयजल मशीन का लोकार्पण

AJ डेस्क: मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर शाखा एवं धनबाद रॉकवूल के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज धनबाद पुलिस लाइन परिसर में स्थायी शीतल पेयजल (वॉटर कूलर) मशीन का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस पेयजल सुविधा का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री एस. मोहम्मद याकूब सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा एवं धनबाद रॉकवूल की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस लाइन में स्थापित इस अत्याधुनिक वॉटर कूलर से पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं यहां आने वाले आगंतुकों को वर्षभर शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने समाज के विभिन्न संगठनों से भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने कहा कि समाज सेवा केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसुविधाओं का निर्माण भी सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पहल पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »