एसीबी ने जरीडीह सी ओ ऑफिस के घूसखोर नाजिर को रंगेहाथ धर दबोचा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: एक ओर जहां देश की सेना देश के भीतर और बाहर नापाक हरकत को अंजाम देने वाले आतंकियों का सफाया करने में लगे है वहीं कोयलांचल के भीतर बैठे घूसखोरों का सफाया करने में धनबाद ACB की टीम जुटी है। बुधवार को भी ACB ने अपना ऑपरेशन ‘सफाया घूसखोर’ जारी रखते हुए स्टील सिटी बोकारो से एक घूसखोर नाजिर को 14 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार ACB की टीम ने बोकारो के जरीडीह अंचल कार्यालय में पदस्थापित नाजिर गौतम कुमार को जाल बिछा कर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि नाजिर गौतम पीड़ित व्यक्ति से अपनी सरकारी जिम्मेदारी निर्वाह करने के एवज में बतौर घुस 14 हजार रूपये ले रहे थे तभी ACB ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल टीम ने नाजिर गौतम को गिरफ्तार कर धनबाद कार्यालय ले गई है।

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    61
    Shares
  • 61
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »