वीर सपूत को सम्मान: BCCI ने जाबांज पायलट के सम्मान में “स्पेशल जर्सी” किया तैयार

AJ डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (1 मार्च) को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पाकिस्तान से भारत लौटने पर अपने अंदाज में सम्मान दिया है। इंडियन एयरफोर्स के इस जांबाज पायलट को सैल्यूट करते हुए बीसीसीआई ने उनके लिए एक ‘स्पेशल जर्सी’ तैयार की है।

 

 

बीसीसीआई के ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से टीम इंडिया की जर्सी की एक तस्वीर पोस्ट की। इस जर्सी की बैक पर लिखा है- विंग कमांडर अभिनंदन और इसे नंबर- 1 दिया गया है।

 

 

 

पाकिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। बीसीसीआई ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा- घर वापसी पर आपका स्वागत है अभिनंदन। आपने आसमान पर शासन किया, आपने हम सब के दिलों पर राज किया। आपका साहस और प्रतिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी- टीम इंडिया।

 

 

बीसीसीआई के साथ-साथ दिग्गज खेल शख्सितों और पूर्व क्रिकेटरों ने भी टि्वटर पर अभिनंदन वर्धमान का स्वागत किया। बैटिंग लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने पेज पर लिखा, एक हीरो चार शब्दों से अधिक होता है। अपने साहस, निस्वार्थ भावना और प्रतिबद्धताओं के चले। हमारा हीरो हमें खुद में विश्वास रखना सिखाता है। वैलकम होम अभिनंदन।

 

 

 

 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर इस नायक की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, रियल हीरो, मैं आपके सामने सिर झुकाता हूं, जय हिंद।

 

 

 

 

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने टि्वटर हैंडल पर वर्धमान का एक स्कैच जारी किया। उन्होंने लिखा, हमें आपके होने पर कितना गर्व है। हम आपके साहस और प्रतिबद्धता के लिए नतमस्तक हैं। वैलकम बैक अभिनंदन। हम सब आपसे प्यार करते हैं और आपकी वजह से गर्व से भर जाते हैं।

 

 

 

भारत की सरजमीं पर कदम रखते ही वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने कहा, “देश लौटना सुखद अनुभव है।” वाघा बॉर्डर पर स्वागत करने पहुंचे एक अधिकारी ने अभिनंदन की पहली प्रतिक्रिया के बारे में बताया। वहीं भारतीय वायुसेना ने अभिनंदन की वापसी पर खुशी जताई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    34
    Shares
  • 34
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »