बाबा नगरी देवघर हुआ शिवमय, “हर-हर महादेव” से गुंजायमान, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

AJ डेस्क: आज महाशिवरात्रि है। झारखण्ड के देवघर स्थित पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर आज जलार्पण का ख़ास महत्व है। यही वजह है कि आज लाखों की संख्या में श्रद्धालू बाबा बैजनाथ धाम पहुँच कर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं।

 

 

भारी संख्या में महिलाए आज पहुँचती है बाबा नगरी

ऐसी मान्यता है कि इस आज के दिन पवित्र ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने से मनवांच्छित फलों की प्राप्ति होती है। खासकर महिलायें आज बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने मंदिर पहुँचती हैं।

 

 

आज भोलेनाथ पहनते हैं मुकुट

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी उपरान्त चतुर्दशी को महाशिवरात्री का पर्व मनाया जाता है। आज के ही दिन भगवान् भोलेनाथ का विवाहोत्सव भी धूम-धाम से मनाने की परंपरा है। देवघर कामना लिंग होने के कारण ऐसी मान्यता है कि आज बाबा की पूजा अर्चना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भोलेनाथ के विवाह का अवसर होने के कारण आज मंदिर में मुकुट चढ़ाने की भी अति प्राचीन परंपरा है।

 

 

आज शिव बनते है दूल्हा, भूत-प्रेत बाराती

जानकारों की मानें तो हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरे वर्ष में चार महारात्री होती हैं। जिनमे से महाशिवरात्रि भी एक है। आज की ऐसी मान्यता है कि आज भगवान भोलेनाथ दूल्हा बनते हैं और आज उनसे जो भी मनोकामना की जाती है वह अवश्य ही पूरी होती है। देवघर में इस अवसर पर बाबा की आकर्षक बारात भी निकाली जाती है जिसमे देवी-देवताओं के साथ भूतनाथ की बारात होने के कारण दैत्य, राक्षस, गंधर्व सहित भूत-प्रेतों को भी शामिल किया जाता है।

 

 

देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु का होता है जुटान

धरती पर देवलोक का एहसास कराने वाली इस अनोखी बारात में शामिल होने देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालू देवघर पहुँचते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    125
    Shares
  • 125
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »