पंचांग 7 मार्च 2019 बृहस्पतिवार: आज राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 16 शक संवत् 1940, फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2075 सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 23, जमादि-उल्सानी 29, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 मार्च सन् 2019 ई॰।

 

 

सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 54 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

 

 

साध्य योग सायं 4 बजकर 2 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, किस्तुघ्न करण पूर्वाह्न 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 2 बजकर 15 मिनट कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। आज ही फाल्गुन शुक्ल प्रारंभ, वक्री बुध पश्चिम में अस्त अगले दिन सुबह 6 बजकर 50 मिनट, राहु पुनर्वसु नक्षत्र के तृतीय चरण में मिथुन, केतु उत्तराषा-नक्षत्र के प्रथम चरण धनु में प्रातः 9 बजकर 20 मिनट।

 

 

सूर्योदय का समय 07 मार्च: 6 बजकर 44 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 07 मार्च: 6 बजकर 21 मिनट पर

 

 

आज का शुभ मुहूर्त: अमृत काल आज दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। शाम को गोधूली मुहूर्त 6 बजकर 09 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 04 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक है। आज अभीजित मुहूर्त 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक है।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्तः आज राहुकाल 01 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक होगा। सुबह 09 बजकर 38 मिनट से 11 बजकर 05 मिनट तक गुलिक काल है। सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 08 बजकर 11 मिनट तक यमगंड होगा। आज दिन भर पंचक भी लगा रहेगा।

 

 

आज के उपायः आज गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं। घर में पूजा करते समय सत्यनारायण भगवान की आरती करें।

 

 

आज का सुविचार: संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।

  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »