पंचांग 12 मार्च: सर्वार्थ सिद्धि योग, चंद्रमा वृष राशि में

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 21 शक संवत 1940, फाल्गुन शुक्ल षष्ठी मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2075 सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 28, रज्जब 04, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मार्च सन् 2019 ई०।

 

 

सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 50 मिनट तक उपरान्त सप्तमी तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 53 मिनट तक उपरान्त रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।

 

 

वैघृति योग अपराह्न 03 बजकर 13 मिनट तक उपरान्त विष्कुम्भ योग का आरंभ, कौलव करण सायं 04 बजकर 47 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 23 मिनट तक मेष उपरान्त वृष राशि पर संचार करेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग।

 

 

सूर्योदय का समय 12 मार्चः सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 12 मार्चः शाम 06 बजकर 29 मिनट

 

 

आज का शुभ मुहूर्तः

अमृत काल आज सुबह 2 बजकर 26 मिनट से 04 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। आज त्रिपुष्कर योग भी बना है जिसमें किया गया शुभ काम तीन गुणा फल देता है। इस योग का समय है मध्य रात्रि के बाद सुबह 4 बजकर 50 मिनट से 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। शाम को गोधूली मुहूर्त 6 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। आज रवि योग 6 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्तः

आज राहुकाल 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। 12 बजकर 38 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक गुलिक है। सुबह 09 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट तक यमगंड होगा।

 

 

आज के उपायः तांबे के बर्तन में लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। गाय को गुड़ चना खिलाएं।

 

 

आज का सुविचार: कर्म करने मे ही अधिकार है, फल मे नही।

  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »