बिहार: बी जे पी और जदयू में सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति

AJ डेस्क: बिहार में लंबे समय से बीजेपी और जेडीयू के बीच लोकसभा सीटों को लेकर चल रहे गतिरोध का रविवार को हल निकल गया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार दोपहर एनडीए के नेताओं ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17-17 सीटों पर एनडीए गठबंधन की दोनों बड़ी पार्टियां जेडीयू और बीजेपी चुनाव लड़ेंगी। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को 6 सीटें मिली हैं। लोजपा हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली, नवादा और जमुई सीट पर अपने कैंडिडेट उतारेगी।

 

 

बिहार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सासाराम, सारण, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, शिवहर, उजियारपुर और महाराजगंज से कैंडिडेट उतारेगी।

 

 

 

 

बिहार जेडीयू के अध्यक्ष ने कहा कि जेडीयू वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, भागलपुर, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, मुंगेर, जहानाबाद, नालंदा, कटिहार, गोपालगंज, मधेपुरा, बांका, गया, कराकट लोकसभा सीट पर अपने कैंडिडेट उतारेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    56
    Shares
  • 56
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »