PNB घोटाला का खलनायक नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार

AJ डेस्क: पंजाब नैशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करके भागने वाला आरोपी नीरव मोदी आज अंततः गिरफ्तार हो ही गया। नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार किया गया। नीरव मोदी के खिलाफ लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। भारत सरकार लम्बे समय से नीरव मोदी के प्रतयर्पण की कोशिश में लगी है। भारत सरकार की कोशिशों के जवाब में ही नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के लिए लंदन कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया।

 

 

मिल रही जानकारी के अनुसार आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद नीरव मोदी जमानत ले सकता है। इसके बाद उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होगी। मालूम हो कि विजय माल्या को भी इसी तरह गिरफ्तार किया गया था। अभी उसकी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है। अब ईडी उसकी संपत्ति को बेचकर वसूली करेगी। इसमें कार, हीरे और दूसरी प्रॉपर्टी शामिल है।

 

 

बता दें कि ईडी के अनुरोध पर लंदन की कोर्ट ने वारंट जारी किया था। मोदी के खिलाफ वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वॉरंट जारी किया गया था। मामले में अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जाएगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी।

 

 

जानकारों के अनुसार वारंट जारी होने के बाद नीरव मोदी के सामने सरेंडर का विकल्प भी था लेकिन उसने ये विकल्प नहीं चुना। हाल ही में एक खबर आई थी कि नीरव मोदी लंदन में 80 लाख पाउंड के बड़े घर में रह रहा है। उसके नए सिरे से हीरा कारोबार शुरू करने की भी खबर मिली थी।

 

 

बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी में सीबीआई ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। नीरव मोदी के खिलाफ पिछले साल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ था। इसे जून 2018 जारी किया गया था। इस मामले में इसके मामा मेहुल चौकसी का भी नाम शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    29
    Shares
  • 29
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »