पंचांग 22 मार्च: आज होगा मंगल का वृष राशि में प्रवेश

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति चैत्र 01 शक सम्वत् 1941, चैत्र कृष्ण द्वितीया शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2075 सौर चैत्र मास प्रविष्टे 09, रज्जब 14, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मार्च सन् 2019 ई०। सूर्याेत्तरायण, उत्तरगोल, बसन्त ऋतुः।

 

 

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 56 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 6 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 41 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।

 

 

तैतिल करण अपराह्न 2 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 2 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। शुक्र कुंभ राशि में अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 44 मिनट। घ्वजारोहण, आम्रकुसुम प्राशन, वक्री बुध पूर्व में उदय सायं 6 बजकर 35 मिनट, होला मेला (श्री आनन्दपुर व पांओटा साहिब) चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि का क्षय। आज ही मंगल का वृष राशि में प्रवेश शायं 3 बजकर 14 मिनट।

 

 

सूर्योदय का समय 22 मार्चः प्रात: 6 बजकर 27 मिनट।

सूर्यास्त का समय 22 मार्चः 6 बजकर 29 मिनट।

 

 

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजित 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। अमृत काल सुबह 3 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुर्हूत दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक। ब्रह्म मूर्हूत 4 बजकर 50 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल 10 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। यमगंड काल 3 बजकर 29 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक। गुलिक काल 7 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक।

 

 

आज का सुविचार: याद रखें, कल कभी नहीं आता।

  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »