महागठबन्धन में सीटों का हुआ बटवारा, शरद यादव भी बिहार से लड़ेंगे चुनाव

AJ डेस्क: बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच हुए सीट बंटवारे की घोषणा शुक्रवार को कर दिया गया। इस हिसाब से बिहार महागठबंधन में आरजेडी 40 में से 20 सीटों पर कांग्रेस 9 सीटों पर RLSP 5 सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हम 3 सीटों पर और VIP 3 सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार में महागठबंधन की सीटों की घोषणा करते हुए आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पुर्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजद 20, कांग्रेस 9 और रालोसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

 

 

इस दौरान रामचंद्र पुर्वे ने पत्रकारों को बताया कि कुछ समय से सीटों को लेकर नाराज चल रहे जीतनराम मांझी की ‘हम’ पार्टी को 3 सीटें दी गई हैं। आरजेडी की विभा देवी को नवादा से, हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी को गया से तो भूदेव चौधरी जमुई से (RLSP) चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा शरद यादव आरजेडी के चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ेंगे।

 

 

बता दें कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों में जीत से उत्साहित कांग्रेस बिहार में आरजेडी के बराबर सीट चाह रही थी। शुरुआत में पार्टी ने 16 सीटों के लिए दबाव बनाया लेकिन आरजेडी ने 8 का ऑफर दिया। यही नहीं आरजेडी ने कांग्रेस को ये सलाह भी दे डाली की वो सिर्फ अपनी फिक्र करे साथी दलों की चिंता न करे, लेकिन कांग्रेस उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के सहारे गठबंधन के भीतर एक नया त्रिकोण रचने लगी। तभी तो तीन सीटों पर मान चुके मांझी 5 सीटों की रट लगाने लगे थे। मुकेश सहनी भी दरभंगा की जिद पर फिर से अड़ गए। पप्पू यादव भी राहुल राग गाने लगे। लिहाजा आरजेडी ने अनंत सिंह पर नए तरीके से अड़ंगा डाला और मधुबनी व दरभंगा पर फिर से दांवा ठोंक दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    53
    Shares
  • 53
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »