VIDEO- मिट्टी के सुरंग में धसान: तीन महिलाएं दबकर मरीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: मिट्टी के ढेर में दबने से आज की तीन आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई है। ये सभी महिलाए अपना घर सजाने के लिए सफेद मिट्टी लाने गई हुई थी। घटना झारखण्ड के धनबाद जिला का है।

 

 

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह निरसा प्रखंड के भागा बांध नदी किनारे पांच आदिवासी महिलाए अपने घरों को परम्परागत तरीके से सजाने के लिए सफेद मिट्टी लाने गई थी। बताया जा रहा है कि महिलाए नदी किनारे बने सुरंग में मिट्टी काट रही थी तभी मिट्टी का ऊपरी सिरा नीचे धस गया। जिससे मौके पर ही तीन महिलाओं की मिट्टी में दबने से मौत हो गई जबकि दो महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस ने तत्काल हादसे की जगह पर बचाव-राहत कार्य शुरू किया। मिट्टी में दबकर घायल हुई दो महिलाओं को तत्काल बाहर निकाल इलाज के लिए धनबाद स्थित पीएमसीएच भेजा गया। वहीं घंटो के अथक प्रयास के बाद मिट्टी में दबी तीनों महिलाओं के शव को बाहर निकाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

हादसे की शिकार सभी महिलाए पास के ही कारडीह और बरवा गाव की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं स्थानीय पंचायत की मुखिया पूर्णिमा साहनी ने बताया कि इस जगह पर महिलाए सफेद मिट्टी के लिए काफी लंबे समय से खुदाई करती आ रही है। जिससे यहाँ जगह-जगह पर खतरनाक सुरंग बन चुका है और यही सुरंग इन महिलाओं के लिए आज काल साबित हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    34
    Shares
  • 34
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »