VIDEO- शराब बन गया एक महिला के लिए वरदान (विस्तृत जानकारी के लिए देखें वीडियो)

AJ डेस्क: क्या शराब किसी की जान बचा सकता है? क्या शराब किसी को सुरक्षा दिलवा सकता है? क्या शराब सोयी हुई व्यवस्था की नींद तोड़ सकता है। तो मैं कहूंगा हां। अब आप सोच रहें होंगे मैं आपसे ये कैसा बकवास किये जा रहा हूँ। लेकिन जनाब हमारे ये सवाल भी सोलह आने सच है और जवाब भी। अब आप पूछेंगे कैसे तो चलिए पहले आपकों हम एक वीडियो दिखाते हैं। उम्मीद है आपकी सारी उलझने इस वीडियो को देखने के बाद दूर हो जाएगी-

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक जिला है बक्सर। यहाँ के सीमा पर बने वीर कुंवर सिंह सेतु पुल के ठीक पास उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के खिलाफ जांच अभियान चला रखा था। तभी एक स्कूटी जिसे एक महिला चला रही होती है बड़ी ही तेजी के साथ वाहन जाँच कर रहे अधिकारियों के पास आकर रूकती है। वहाँ मौजूद जाँच अधिकारी अभी महिला से कुछ पूछते उससे पहले ही स्कूटी सवार महिला अधिकारियों से कहती है कि उसके स्कूटी के डिक्की में विदेशी शराब की बोतलें है।

 

 

महिला के अचानक आने और स्कूटी में शराब होने की बात खुद कबूलने की बात सुन वहाँ खड़े तमाम अधिकारी आश्चर्यचकित रह जाते है। बहरहाल जाँच अधिकारी महिला की बात सुन स्कूटी की जाँच शुरू करते है। अधिकारी जैसे ही स्कूटी की डिक्की खोलते हैं उसमें उन्हें अंग्रेजी शराब 8pm की 48 बोतलें रखी मिलती है। जिसके बाद जाँच अधिकारी तत्काल उस महिला को गिरफ्तार कर थाने ले जाते है।

 

 

गिरफ़्तारी के बाद महिला जो खुलासा करती है वो और भी चौका देने वाला है। दरअसल महिला कहती है वो जानबूझ कर शराब की बोतलों को अपनी स्कूटी की डिक्की में रख घूम रही थी। ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दें। उसने कहा यदि उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तो वह शायद आज जिन्दा नहीं होती। महिला की माने तो उसे जान से मारने के लिए अपराधी कई दिनों से उसके पीछे लगे है। जो मौका मिलते है उसे मौत के घाट उतार देते। महिला ने बताया कि बिजनेस में हुई अनबन की वजह से उसका बिजनेस पार्टनर ही उसके खून का प्यासा बन उसके पीछे पड़ा है।

 

 

शराब के साथ बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार हुई महिला ने कहा कि उसने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार महिला थाना और औधोगिक थाना से लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों तक से मिली लेकिन उसकी गुहार किसी ने नहीं सुनी। जिसके बाद उसने अपनी बचाने के लिए गिरफ्तार होने ही मुनाशिब समझा। बिना किसी को नुकसान पहुंचाए और आसानी से तुरंत अपनी गिरफ्तारी के लिए उसने शराब काण्ड करने का फैसला लिया। हम बात दे की बिहार में शराब पूरी तरह से निषेध है। यहाँ शराब पीने या शराब रखने पर सश्रम कारावास का प्रावधान है।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    12
    Shares
  • 12
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »