पंचांग 05 अप्रैल 2019: अश्विनी नक्षत्र का आरंभ, चंद्रमा मीन में

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति चैत्र 15, शक संवत् 1941, चैत्र कृष्ण अमावस्या, शुक्रवार विक्रम संवत् 2075 सौर चैत्र मास प्रविष्टे 23, रज्जब 28, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 अप्रैल सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

 

 

अमावस्या तिथि अपराह्न 2 बजकर 21 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, रेवती नक्षत्र सूर्योदय से अगले दिन प्रातः 7 बजकर 22 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।

 

 

ऐंद्र योग रात्रि 10 बजकर 7 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ, नाग करण अपराह्न 2 बजकर 21 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज ही बृहस्पतिवार मेला पृथूदक-पिहोवा तीर्थ (हरियाणा)।

 

 

आज शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त 11:45 AM से 12:22PM तक रहेगा।

 

 

आज का सुविचार: सबसे अधिक ज्ञानी वही है जो अपनी कमियों को समझकर उनका सुधार कर सकता हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »