आज है हिंदू नव वर्ष 2019, जाने क्या है इसका महत्व और कैसे मनाते हैं हिन्दू Happy New year

AJ डेस्क: भारत अलग-अलग धर्मों का देश है। जिस वजह से यहाँ अलग-अलग धर्म के कई त्योहार हैं जो यहां हर्षोउल्लास के साथ मनाए जाते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार आज यानि 6 अप्रेल दिन शनिवार को नया साल है। ये भी देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हालांक देशभर में ये कई नाम से जाना जाता है लेकिन सभी के अनुसार ये नए साल की शुरूआत है। हिंदू नव वर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। जो आज है।

 

 

 

क्या है हिंदू नव वर्ष महत्व

हिंदू नववर्ष, मतलब नए साल की शुरुआत। जो देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता। सालभर आने वाले हिंदू त्योहार इसी हिंदू वर्ष के आधार पर मनाए जाते हैं। यही इसका सबसे अहम महत्व है। हिंदू कैलेंडर जिसे पंचांग कहते हैं उसके अनुसार ही सभी शुभ काम भी किए जाते हैं। माना जाता है कि चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा के दिन भगवान ब्रह्ना ने सृष्टि की रचना शुरू की थी। जिस कारण इसी दिन से हिंदू नया साल भी मनाया जाता है।

 

 

कहां मनाते हैं हिंदू नव वर्ष

हिंदू नववर्ष देशभर में मनाया जाता है। उत्तर में इसे नवरात्र के रूप में मनाते हैं। यहां मान्यता है कि देवी के नौ रूपों के दर्शन इस दिन हुए थे। इस कारण इस दिन से लेकर नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। वहीं महाराष्ट्र में माना जाता है कि इसी दिन शालिवाहन नाम के एक कुम्हार-पुत्र ने मिट्टी के सैनिकों की सेना से अपने शत्रुओं पर विजय पाई थी। इसलिए महाराष्ट्र में हर घर में गुड़ी (विजय पताका) सजाया जाता है।

 

 

 

दक्षिण में माना जाता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम ने बालि का वध कर दक्षिण भारत में रहने वाले लोगों को उसके आतंक से मुक्त करवाया था। वहां भी विजय पताका फहराया जाता है। गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय इसे संवत्सर पड़वो कहते हैं तो कर्नाटक में इसे युगादि कहते हैं और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादी।

 

 

 

 

कैसे मनाते हैं हिंदू नव वर्ष

उत्तर में इस दिन से नौ दिन तक व्रत रखे जाते हैं। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। महाराष्ट्र में मराठी महिलाएं नौवारी यानी 9 गज लंबी साड़ी पहनती हैं और सूर्य देव की पूजा के बाद गुड़ी की पूजा करती हैं। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इस दिन पच्चड़ी/प्रसादम् बांटा जाता है। माना जाता है कि इस प्रसाद को खाने वाला व्यक्ति साल भर निरोगी रहता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »