“आभार” जनता ने वोट में साथ दिया, मजबूर विपक्ष का साथ पार्टी ने भी नहीं दिया: पशुपति

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने आज कहा कि कल मतदान में जनता ने जिस तरह बढ़ चढ़ कर हमारा साथ दिया है, हम दिल से उसके आभारी हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर चुस्की लेते हुए कहा कि जो खुद को मजबूत बता रहा था, कल उसे मजबूर देखा गया।

 

 

“अनल ज्योति” से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कल चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी होने के बावजूद संसदीय क्षेत्र की जनता ने मेरा साथ दिया। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी इस भीषण गर्मी में बूथ पर न सिर्फ डटे रहे बल्कि जमकर मेहनत भी किया। उन्होंने कहा कि हम जनता और कार्यकर्ता का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

 

 

धनबाद संसदीय क्षेत्र से “हैट्रिक” बनाने से चंद कदमों की दुरी पर खड़े पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि चुनाव के वक्त जो खुद को मजबूत कह रहा था, कल उसे मजबूर देखा गया। विपक्ष के इस नेता के समर्थन में न तो कार्यकर्ता नजर आए और न ही बूथ पर ही एजेंट तक देखने को मिला। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी तक ने कल इस मजबूर का साथ नही दिया। इनके धनबाद आगमन के पहले दिन से ही पार्टी ने इन्हें अस्वीकार कर दिया था जो कल मतदान तक देखने को मिला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »