VIDEO- कॉंग्रेस के मीटिंग में योगी का समर्थक, बोला- भारत माता की जय

AJ डेस्क: कांग्रेस मुख्यालय में रोजाना की मीडिया ब्रीफिंग में महाराष्ट्र के एक युवक ने अचानक ही ‘भारत माता की जय’ का नारा लगा दिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘अजय सिंह बिष्ट’ कहते हुए उन पर निशाना साध रहे थे, तभी एक युवक अपनी सीट से उठा और नारे लगाना शुरू कर दिया।

 

 

उसके हाथ में तिरंगा झंडा भी था। वह व्यक्ति महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से है। उसने कांग्रेस नेता द्वारा योगी को अजय सिंह बिष्ट कहे जाने पर आपत्ति जताई। साथ ही बाद में, अमेठी में कथित तौर पर कोई विकास कार्य नहीं करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल भी किया।

 

 

देखें वीडियो-

 

उसे फौरन ही कांग्रेस कार्यकताओं और सुरक्षा गार्ड ने वहां से हटा दिया। उसने बाद में मीडियाकर्मियों के समक्ष दावा किया कि उसने रक्षा और सामरिक अध्ययन में स्नातोकोत्तर (एमए) किया है और भाजपा का एक ‘निष्क्रिय’ सदस्य है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »