अभिनेता अजय देवगन के पिता एक्शन डायरेक्टर वीरू पंचतत्व में विलीन

AJ डेस्क: अजय देवगन पिता वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो चुके हैं। वीरू देवगन की अंतिम यात्रा की तस्वीरें सामने आ रही हैं। पिता को कंधा देते वक्त अजय देवगन बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। अजय का पिता के लिए अंतिम विदाई देना इसलिए भी मुश्किल हो रहा हैं क्योंकि आखिरी पलों वो चाहकर भी उनसे मिल नहीं सके। दरअसल वीरू देवगन को आज(27 मई) घर पर खाना खाते वक्त तकलीफ हुई थी। तभी वीरू अचानक कुर्सी से गिर गए। ससुर की हालत देख काजोल तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गईं और अजय को फोन कर जानकारी दी।

 

 

तब अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तानाजी’ की शूटिंग कर रहे थे। इसी के चलते जब तक वो पिता के पास पहुंचे वीरू देवगन का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो चुका था। काजोल अकेले ही अंतिम पलों में ससुर वीरू देवगन के साथ थीं। अजय चाहकर भी आखिरी वक्त में उनसे मुलाकात नहीं कर सके। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम को मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा। जिसके लिए अजय रवाना हो चुके हैं।

 

 

 

वीरू देवगन को खासतौर से एक्शन डायरेक्टर के तौर पर जाना जाता था। उन्होंने बेटे अजय देवगन की कई फिल्मों से स्टंट सीन डायरेक्ट किए थे। वीरू देवगन की मौत के बाद पूरी देवगन फैमिली सदमे में है। वीरू देवगन की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पहुंचना शुरू कर दिया है। अब तक शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, अनिल कपूर, सनी देओल, बॉबी देओल, ट्विंकल खन्ना, महेश भट्ट, अयान मुखर्जी, साजिद खान, हरमन बाजवा, हैरी बाजवा सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स अजय देवगन के घर पहुंच चुके हैं।

 

वीरू देवगन को खासतौर पर उन्हें ‘आज का अर्जुन’, ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’, ‘दिलजले’, ‘एक ही रास्ता’, ‘प्रेम रोग’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘सोने पे सुहाना’, ‘खूब भरी मांग’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। कम ही लोग जानते हैं कि वीरू देवगन ने बतौर एक्टर भी तीन फिल्मों में काम किया है। जो कि ‘क्रांति’, ‘सौरभ’ और ‘सिंहासन’ हैं। उन्होंने 1999 में आई फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ को डायरेक्ट भी किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »