IPS नीरज सिन्हा संभालेंगे DGP के कार्य की भी जिम्मेवारी

AJ डेस्क: एक जून से खाली पड़ा DGP की कुर्सी। तत्कालीन DGP डी के पांडे के सेवा निवृत्त होने के बाद से यह कुर्सी खाली पड़ी हुई थी। हालाँकि IPS कमल नयन चौबे को झारखण्ड का DGP बनाए जाने की अधिसूचना राज्य सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है।

 

 

तत्कालीन DGP डी के पांडे के सेवा निवृत्त होने के बाद पुलिस परिवार के द्वारा 31 मई को ही एक समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी जा चुकी थी। सूत्रों की माने तो श्री पांडे के बाद कमल नयन चौबे और नीरज सिन्हा का नाम DGP के लिए प्रस्तावित था। अंत में कमल नयन चौबे को झारखण्ड का DGP बनाए जाने की अधिसूचना राज्य सरकार ने जारी कर दिया। इसके बाद कमल नयन चौबे रांची आए भी और बिना योगदान दिए चले भी गए। सूत्रों ने बताया कि कमल नयन चौबे 8 जून तक रांची आएंगे और DGP का पदभार संभालेंगे। इधर आज राज्य सरकार ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि झारखण्ड सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक नीरज सिन्हा फ़िलहाल DGP के दैनिक कार्यो को भी देखेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »